NCERT-भूगोल-कक्षा-07-अध्याय-07
प्रधान शब्दावली
👉प्रथम यह अध्ययन करें👀
👉 NCERT-भूगोल-कक्षा-06👀
1. अध्याय-01
2. अध्याय-02
3. अध्याय-03
4. अध्याय-04
5. अध्याय-05
6. अध्याय-06
7. अध्याय-07
8. अध्याय-08
बस्तियां
· किसी निश्चित स्थान पर निम्नलिखित कारणों से प्रेरित होकर जब मनुष्य एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में आवास के साथ निवास करता है तब उसको बस्ती कहते हैं।
स्थाई एवं अस्थाई बस्ती
· उपरोक्त परिभाषा से अलग वह बस्ती है जोकि किसी उद्देश्य विशेष की पूर्ति अथवा समय प्रवास के लिए बनाई जाती है अस्थाई बस्ती कहलाती है।
· उदाहरण के रूप में –
01- किसी वृहद परियोजना के निर्माण काल के समय बस्तियों का बसाना अथवा
02- घने जंगल अथवा मरुस्थली एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वहा निवास कर रहे हैं।
· निवासियों के द्वारा यह मानकर की प्राकृतिक आपदा के उपरांत स्थिति में हम विस्थापित हो सकते हैं वह अस्थाई बस्तियों का निर्माण करते हैं।
· यह अलग विषय है कि वह किसी प्राकृतिक आपदा के अनुपस्थिति में वहां लंबे समय तक निवास कर सकते हैं किंतु वह स्थाई बस्ती के समान सुविधाओं का सजन नहीं करते तथा वह एक प्रकार से प्रवास के रूप में ही निवास करते हैं।
ऋतु प्रवास/ Seasonal Migration
· ऐसा निवास जोकि ऋतु विषय आत्मक होता है अर्थात ऋतु के अनुसार अपने निवासी स्थान में परिवर्तन करते हैं ऋतु प्रवास कहलाता है।
· अनेक ऐसी जनजातीय हैं जोकि ऋतु प्रवास करती हैं।
· ऐसी एक प्रमुख जनजाति बकरवाल जनजाति है जो कि ग्रीष्म ऋतु के आने पर अपनी बकरी तथा पेड़ों को पहाड़ी क्षेत्रों में ले जाते हैं कथा एक अस्थाई प्रवास के अंतर्गत ग्रीष्म ऋतु में पहाड़ी क्षेत्रों में ही निवास करते हैं।
· शीत ऋतु के प्रारंभ होने पर पुनः पहाड़ के निचले क्षेत्र अथवा घाटियों में आ जाते हैं।
· ध्यान देने वाला तथ्य यह भी है कि मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षी भी ऋतु प्रवास आवागमन करते हैं।
👉 अन्य विषय की अध्ययन सामग्री के लिए साइटमैप देखें 👀
ग्रामीण बस्ती/ Rural Settlement
· ग्रामीण परिवेश में निर्मित हुई बस्ती को ग्रामीण बस्ती कहेंगे।
· ग्रामीण क्षेत्र की बस्ती की विशेषता यह है कि वह अपने पर्यावरण के अनुकूल निवास करते हैं।
नगरीय बस्ती/ Urban Settlement
· वह बस्ती जो कि नगरीय क्षेत्र में स्थापित की जाती है नगरीय बस्ती कहलाती है।
· नगरीय बस्तियों की विशेषता यह होती है कि वह अपने पर्यावरण में यथासंभव परिवर्तन करके बस्तियों को स्थापित करते हैं।
· जैसे कि नगरीय क्षेत्र में
- अट्टालिका एवं भवन का निर्माण
- हवाई पट्टी का निर्माण
- जल संसाधनों के लिए जल की टंकी का निर्माण या
- जल उपलब्धता के लिए पाइप लाइन का बिछाना
- जल निकासी की सुविधा करना
- रेलवे स्टेशन अथवा
- मनोरंजन स्थल का निर्माण इत्यादि में मानवीय हस्तक्षेप के द्वारा नगरीय बस्ती में मनुष्य पर्यावरण में रूपांतरण करता है।
परिवहन/ Tranportation
· आवागमन का वह साधन जिसके अंतर्गत मनुष्य समान अथवा सेवा को एक स्थान से दूसरे स्थान अर्थात उसके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाता है परिवहन कहलाता है।
· वैश्विक एवं भारत के स्तर पर पर्यावरण के चार प्रमुख साधन है।
01- सड़क मार्ग
02- रेल मार्ग
03- जलमार्ग तथा
04- वायु मार्ग।
रेल मार्ग/ Rail Transport
· भारत का रेल मार्ग विश्व का चौथा सबसे लंबा रेलमार्ग है।
· इस की कुल लंबाई 68000 किलोमीटर से अधिक की है।
· सबसे लंबे रेल मार्गो में
01- USA है जिसकी कुल लंबाई लगभग 250000 किलोमीटर की है
02- 1,00,000 किलोमीटर के साथ CHINA तथा
03- लगभग 85500 किलोमीटर के साथ RUSSIA है।
· भारत सरकार का लक्ष्य है कि अगले 3 वर्षों में भारतीय रेल भाग विश्व में नंबर 3 की स्थिति में आ जाए।
जल मार्ग/ Water Way
· राष्ट्रीय जल मार्ग अधिनियम 2016 के अंतर्गत भारत में कुल 111 अधिकारी अंतर्देशीय जलमार्ग चिन्हित किए गए हैं।
· इसमें सर्वाधिक प्रमुख वाराणसी हल्दिया अंतर्देशीय जलमार्ग 01 है।
· जिसकी कुल लंबाई 1620 किलोमीटर तथा 13/11/2018 को इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।
👉 यह भीअध्ययन करें 👀
अंतर्देशीय जलमार्ग एवं समुद्री मार्ग/ Inland Water Ways & Marine Ways
· अंतर्देशीय जलमार्ग अर्थात वह जलमार्ग जोकि नदी नहर के माध्यम से देश के भौगोलिक सीमाओं के अंदर ही क्रियान्वित किए जाते है।
· जबकि समुद्री जलमार्ग वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होते हैं जो कि एक देश से दूसरे देश को समुद्री जलमार्ग के माध्यम से जोड़ते हुए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
वायु मार्ग/ Air Transport
· परिवहन का सर्वाधिक तीव्र यह माध्यम है।
· इसके साथ साथी यह सबसे अधिक महंगा परिवहन साधन भी है।
· वायु परिवहन की सर्वाधिक प्रमुख विशेषता यह है कि
- यह एक ऐसा परिवहन माध्यम है जोकि दुर्गम से दुर्गम स्थान तक भी परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाता है तथा
- आपदा की स्थिति में यह मनुष्य अथवा अन्य जीवो का जीवन बचाने भोजन जल वस्त्र तथा औषधियों का वितरण करने में उपयोगी सिद्ध होता है।
संचार/ Communication
· एक उचित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए वह माध्यम जिसके द्वारा संदेश को प्रेक्षक से प्राप्तकर्ता तक भेजा जाता है अथवा पहुंचाया जाता है उस प्रक्रिया को संचार कहते हैं।
· संचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है की संप्रेक्षण सूचना अर्थात जो सूचना भेजी गई है वह प्रेक्षक और प्राप्तकर्ता दोनों की समझ में स्पष्ट हो।
कृत्रिम उपग्रह/ Artificial Satellite
· उपग्रह वह खगोलीय पिंड होता है जोकि एक निश्चित कक्षा में निश्चित समय अंतराल के साथ ग्रह की परिक्रमा करता है।
· इसी प्रक्रिया में जब मानवीय हस्तक्षेप के द्वारा एक ऐसा क्रातिम साधन जोकि ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करते हुए उसका अन्वेषण या संचार की सुविधा उपलब्ध करवाता है कृत्रिम उपग्रह कहलाता है।
· वर्तमान समय में उपग्रह के माध्यम से वृहद स्तर पर संचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जैसे कि
- मोबाइल टेलीफोन के माध्यम से वार्तालाप करना
- यह इंटरनेट की सेवा अथवा
- d2h की सेवा उपलब्ध होना।
· इसके साथ ही उपग्रहों के द्वारा
- खनिज संपदा का अन्वेषण करना
- भूमिगत जल की वास्तविक स्थिति अथवा अन्वेषण का कार्य करना
- वन संपदा का संरक्षण करना
- खनिज संपदा को खोजना अथवा
- मौसम का पूर्वानुमान लगाना उपग्रह क्रतिम उपग्रह माध्यम से जा रही है।
Comments