NCERT-भूगोल-कक्षा-08-अध्याय-01

                             प्रधान शब्दावली

👉 प्रथम यह अध्ययन करें 👀  


संसाधन-




प्रत्येक वस्तु अथवा सेवा जो आपकी आवश्यकता के अनुसार आपकी मांग को संतुष्ट कर सकती है वह आपके लिए "संसाधन" हैं। 


उदाहरण के लिए -

  • आपको भूख लगी है तथा उस भूख / जठर अग्नि को संतुष्ट करने के लिए आपको भोजन की आवश्यकता है तो वह समग्र खाद्य/पदार्थ जो आपकी भूख तथा मन की इच्छाओं को संतुष्ट करते हैं संसाधन है।  

ध्यान दीजिए शब्द का प्रयोग "मन की इच्छाहै।  

  • अर्थात आपको भूख लगी है, और 
  • सामान में दाल रोटी से आपको भोजन दे दिया गया, लेकिन 
  • आपका मन है कि दही भी होना चाहिएचावलचटनी, सलाद भी हो तो आनंद  जाए।  

 तो वह सब आपको "मंन की इच्छा" अर्थात मांग के अनुसार जब   संतुष्टि देते हैं तो आप के लिए संसाधन है। 

 अर्थात-

  1. किसी भी वस्तु अथवा सेवा की उपयोगिता प्रयोज्यता/ Utility ) 
  2. उसे संसाधन में परिवर्तित करती है। 

 क्योंकि भोजन का आपके लिए मूल्य है क्योंकि अंतत भोजन ही   केवल आपकी भूख को शांत कर सकता है और कुछ नहीं।  

यहा मुल्य बोलने का अर्थ धन से नहीं संतुष्टि प्रदान करने से है क्योंकि भजन आप किसी से मांग कर भी खा सकते हैं।  

अर्थात-


  1. इस स्थिति में अपने किसी को धन नहीं दिया है, लेकिन 
  2. उस पदार्थ की प्रायोज्ता ने आपकी भूख को शांत कर दिया है। 
  3. क्योंकि यहां मूल्य महत्व से आता है और 
  4. महत्व यह है कि भोजन ही आपकी भूख को शांत करेगा और कोई पदार्थ नहीं।

👉NCERT- भूगोल 👀

उदाहरण के लिए -

  1. आज हम सब बच्चे हैं और अपना अध्ययन कर रहे हैं तो 
  2. हमारे मातापिता हम पर व्यय कर रहे हैं,क्योंकि 
  3. उन्हें पता है कि समय के साथ यह भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक साधन बन उनको संतुष्ट करेगा।  

उदाहरण के लिए -

  1. यदि आप साधन है 
  2. तभी आपका विवाह होगा
  3. आपके परिवार का प्रसार होगा, और 
  4. आप इस देश को सेवा देंगे। 
  5. सामाजिक व्यवहार करेंगे 


इन सब पक्षों को ध्यान में रखकर -

  1. आपका भरण पोषण 
  2. आपके माता-पिता
  3. समाज तथा 
  4. राज्य के द्वारा किया जाता है।  

 अर्थात समय दिया जा रहा है क्योंकि उचित समय आने पर आप   संसाधन में परिवर्तित होंगे। 

इस पूरी प्रक्रिया में यदि उच्च कोटि की शिक्षा उच्च तथा उच्च कोटि का व्यवहार आपको दिया जाता है तो आपकी प्रगति और अधिक समावेशी तथा सतत होगी यह सब प्रौद्योगिकी के आधारपर किया जाएगा। 

 

प्रौद्योगिकी अर्थात नवीनतम ज्ञान की उपस्थिति में कौशल करना।

उदाहरण के लिए A.I. (Artificial Intelligence) -

  1.  यदि आज शिक्षा Chat-Box के माध्यम से या कंप्यूटर लैपटॉप के माध्यम से उपलब्ध होती है
  2. तो वह कक्षा Smart Class कहलाती है
  3. अर्थात नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा रही है

उदाहरण के लिए A.I. (Artificial Intelligence) - 

  1. यदि आज शिक्षा "Chat Box" के माध्यम से या कंप्यूटर लैपटॉप के माध्यम से उपलब्ध होती है 
  2. तो वह कक्षा Smart Class कहलाती है अर्थात नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा रही है

परिणाम- समय आने पर आप उच्च कोटि के मानव संसाधन में परिवर्तित होंगे।

क्योंकि तभी तो हम एक उच्च कोटि के -

  1.  अधिवक्ता
  2. न्यायाधीश
  3. प्रशासनिक अधिकारी
  4. डॉक्टर
  5. अभियंता तथा 
  6. सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देंगे।

 

संसाधनों भी दो प्रकार -

 

  1.  प्राकृतिक तथा 
  2. मानव निर्मित।

"ऐसे संसाधन जो प्रकृति द्वारा हमको प्राप्त हुए हैं जैसे की मिट्टी, सूर्य का प्रकाश, वनस्पति, फल,क्षपौधे, जलवायु,ज्ञपानी, अनाज तथा खनिज यह सभी प्राकृतिक संसाधन कहलाएंगे।"

 प्राकृतिक संसाधन में भी दो विभाजन-

 

  1. नवीकरणीय तथा
  2. अनवीकरणीय है।

जिनकी प्रकृति के द्वारा नवीनीकरण की प्रक्रिया चलती रहती है वह नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं जैसे कि-

  1.  पवन,
  2. सूर्या का प्रकाश
  3. जल तथा 
  4. मानव स्वयं

क्योंकि जनसंख्या वृद्धि के माध्यम से आप निरंतर मृत्यु होने के पश्चात भी नवीन मानव संसाधनों का सृजन करते रहते हैं।

इसके विपरीत ऐसे संसाधन -

  •  जो अपनी प्रकृति में सतत नहीं है, और 
  • एक दिन समाप्त हो जाएंगे वह अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।

उदाहरण के लिए - 

  1.  खनिज जैसे कि कोयला
  2. कच्चा
  3. तेल पेट्रोल
  4. सोना
  5. लोहा
  6. चांदी,
  7. हीरा इत्यादि।

 

मानव निर्मित संसाधन

"वह संसाधन जिन का निर्माण मानव निर्मित है या जिनका विकास या रूपांतरण मानवीय हस्तक्षेप के द्वारा हुआ है "मानव निर्मित संसाधन" कहलाते हैं।"

उदाहरण के लिए - 

  1. एक पुल का या एक कार का निर्माण मानव निर्मित संसाधन है जो परिवहन को सुगमता देता है
  2. इसके साथ ही जब तक हमें लोहे का ज्ञान नहीं था हमारे पास उसका मूल्य नहीं था, लेकिन 
  3. इतिहास प्रत्यक्ष दर्शी है कि 
  4. हम लौह युग/ Iron Age के पूर्व का इतिहास तथा इसके बाद का इतिहास का वर्गीकरण लोहे के आविष्कार के आधार पर करते हैं।

अर्थात-  

  • प्रौद्योगिकी के आधार पर एक प्राकृतिक खनिज संपदा पदार्थ को मनुष्य ने संसाधन में परिवर्तित किया तो 
  • यह मानवी हस्तक्षेप के माध्यम से संसाधन विकास का एक प्रत्यक्ष उदाहरण बनता है।


मानव संसाधन-

तो इस प्रकार - 

  1. जब मनुष्य 
  2. एक निश्चित आयु के पश्चात 
  3. प्रौद्योगिकी के आधार पर संसाधन में परिवर्तित होता है तो उसे मानव संसाधन कहते हैं

  • चिकित्सक, 
  • अधिवक्ता, 
  • अध्यापक, 
  • श्रमिक, 
  • चालक, 
  • व्यापारी यह सभी अपने-अपने क्षेत्र की मांग के आधार पर आवश्यकता की मांग को संतुष्ट करते हैं इसलिए संसाधन है।

उदाहरण के लिए-

 

  1. यदि आप एक चालक है,और 
  2. सरकार लाइसेंस के माध्यम से आपको मानता देगी 
  3. तभी कोई नियोक्ता आपको नियुक्ति देगा।

क्योंकि आप प्रमाणित हैं कि आप चालक संसाधन के रूप में निपुणता पा चुके हैं।

 👉 राजव्यवस्था अध्ययन- 

👀

संसाधन संरक्षण/ Resource Coservation

यदि संसाधनों को मानवीय मूल्य अर्थात नैतिकता और एक उत्तरदाई व्यवहार के साथ उपयोग में लिया जाता है तो उनकी सत्यता/ दीर्घायु अर्थात लंबे समय के लिए हो सकती है।

 

उदाहरण के लिए - 

  • आज भारत की सभी नदियां पीने योग्य पानी की गुणवत्ता की नहीं बची है
  •  इसका केवल और केवल एक कारण 
  • गैर अनुचित रूप से मनुष्य ने एक प्राकृतिक संसाधनों का भोग किया
  •  परिणाम स्वरूप एक समावेशी व्यवहार नहीं हो पाया, और
  •  हमारे प्राकृतिक संसाधन दूषित हो गए।

             


  1. प्रदूषण पारिस्थितिकी तंत्र को समाप्त कर देता है परिणाम ऊर्जा का आदान-प्रदान अवरुद्ध हो जाता है।
  2. प्रकृति में पोषण का एक असंतुलन आएगा,
  3.  और यही कारण है कि खाद्य पदार्थों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोग इस समाज में फैल रहे है।

 

तो इस प्रकार संसाधनों का नैतिक मूल्यों के साथ सावधानी पूर्वक उपयोग में लेने से उनकी सततता / दीर्घायु के लिए बनी रहती है और यही संसाधन संरक्षण कहलाता है।

एक छोटे से उदाहरण से इस बात की पूर्ति करता हूं - 


         अभी भी समय है यदि हमने इस प्राकृतिक संसाधन का उपयोग तथा भोग नैतिक मूल्यों के साथ नहीं किया तब प्रकृति को विनाश करने में अधिक समय नहीं लगेगा।

 

 

Comments

Popular posts from this blog

NCERT-भूगोल-कक्षा-06-अध्याय-01

मणिपुर, नव साम्राज्यवाद (New Colonialism ) एवं AFSPA-भाग-01 & Manipur Cm N. Biren Singh resignation

राज्य की परिभाषा-राजनीतिक