क्या होगी रणनीति भूगोल GS + वैकल्पिक विषय की ?
👉#MORADABAD #IAS YouTube Channel Link (Handle) 👀
भूगोल विषय UPSC के अन्य विषयों के समान एक महत्वपूर्ण
विषय है किंतु इसका महत्वता इसको इसलिए पृथक करती है क्योंकि यह विषय स्पष्ट रूप से
दृश्यमान है अर्थात दिखाई देता है।
उदाहरण के लिए -
- ब्रह्मांड है हां दिखाई देता है
- हमारा सौरमंडल है यहां हमें पता है दिखाई देता है
- हमें तारे दिखाई देते हैं
- चंद्रमा दिखाई देता है
- शुक्र ग्रह भी हम सामान्य आंखे / दृष्टि से देख सकते हैं
- पर्वत है
- पत्थर हैं
- नदियां हैं
- झील है
- झरने हैं
- ज्वालामुखी है
👉अन्य विषय के लिए साइटमैप देखें 👀
यह सब हमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
तो जब हम-
- वनस्पति पेड़ पौधे
- वन्य जीवन
- पशु पक्षी
- फल फूल
- नदियां झील
- मिट्टी
अर्थात अन्य विषयों की तुलना में यह विषय पहले से ही प्रत्यक्ष
रूप में अपने भौतिक स्वरूप के साथ रहता है।
👉
वर्तमान के वैश्विक विषय विवाद संकट 👀
यह भी एक कारण है कि अभ्यर्थी प्रारंभ में इसके भौतिक स्वरूप
के होने के कारण इसकी और आकर्षित हो जाते हैं।
उदाहरण के लिए -
- यदि इतिहास विषय में किसी घटना का अध्ययन करेंगे तो हम उसके लिए कल्पना करेंगे क्योंकि उसका भौतिक स्वरूप हम लोग के समक्ष नहीं होता है।
- इसी प्रकार से यदि गणित विषय का अध्ययन भी किया जाएगा तो पहले उसे पेपर पर उतर जाएगा और इस विषय का कोई भी भौतिक स्वरूप होता ही नहीं है तो भूगोल एकमात्र ऐसा विषय है जिसे अपना एक भौतिक स्वरूप है।
इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को यह विषय जाना पहचाना सा लगता
है।
लेकिन भूगोल की यात्रा अब इसके भौतिक स्वरूप से आगे बढ़कर
मानवीय स्वरूप और सभ्यता के विकास स्वरूप तक आ चुकी है।
वर्तमान में UPSC की भूगोल विषय से संबंधित प्रश्न पूछने
की शैली समसामयिक घटना विषयगत हो गई है।
जोकि इस विषय के महत्व को और अधिक बढ़ता है।
MORADABAD IAS के माध्यम से जो अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है हम -
- भूगोल सामान्य अध्ययन और
- वैकल्पिक विषय का समग्र अध्ययन वीडियो लेक्चरर्स और नोटिस के माध्यम से प्रारंभ कर रहे हैं।
क्या रणनीतिक पक्ष और प्रणाली अध्ययन के विषय में रहने
वाली है इसी का व्याख्यान इस वीडियो लेक्चर के माध्यम से मेरे द्वारा किया गया है तथा
संबंधित नोट्स, एक समग्र समझ बनाने के लिए, मैं अपनी वेबसाइट पर
उपलब्ध करा रहा हूं।
इस वीडियो लेक्चर में प्रमुख रूप से मैंने तथ्य का व्याख्यान दिया है कि -
- हम किस चरणबद्ध प्रणाली के अंतर्गत सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक दोनों धाराओं को तैयार करेंगे।
- वैकल्पिक विषय का अध्ययन प्रारंभ करते हुए पहले हम सामान्य अध्ययन का भाग पूरा करेंगे और
- जब सामान्य अध्ययन के समस्त टॉपिक पूरे हो जाएंगे तब हम शेष बचे हुए वैकल्पिक विषय के उप विषय लेंगे और इस प्रकार बिंदुवार अध्ययन करते हुए हम इस भूगोल विषय को पूरा करेंगे।
अभी हिंदी माध्यम में मैं लेक्चरर्स और नोट्स प्रारंभ किए हैं शीघ्र ही अंग्रेजी माध्यम भी प्रारंभ हो रहा है तो पूर्ण अनुशासन के साथ बने रहिए मुरादाबाद IAS पर।
एवं गुरु दक्षिणा के रूप में आपको -
- चैनल को सब्सक्राइब करना है
- वीडियो को लाइक करना है और
- दोनों ही चैनल और वेबसाइट का अधिक से अधिक प्रचार एवं प्रचार करना है
धन्यवाद।
Comments